पंजाबी सिंगर PREM DHILLON की बढ़ी मुश्किलें, DGP पंजाब को शिकायत दर्ज, पढ़े पूरी खबर

पंजाबी गीतों के माध्यम से लोगों को हथियारों ओर नशे को प्रमोट करने के मामले अक्सर देखने को मिलते रहते हैं पर अब पंजाबी सिंगर के द्वारा अफ़ीम का पैकेट हाथ में पकड़कर ओर अफ़ीम खाते नज़र आ रहे हैं हालाँकि काले रंग की चीज़ को शिकायत देने वाले ने अफ़ीम बताया है वहीं उन्होंने पर्चा दर्ज करने की मांग की है। पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों के द्वारा चंडीगढ़ में क़रीब 40 ग्राम अफ़ीम साथ लेकर घूमना ओर खाते नज़र आना हैरान करने वाला मामला है। वहीं शिकायत कर्ता ने कहा का अगर वो अफ़ीम नहीं तो प्रेम ढिल्लों का डोप टेस्ट करवाया जाए।