उधर, घटना के बाद डीएसपी लंबी हरबंस सिंह और थाना कबरवाला की प्रभारी हरप्रीत कौर ने मौके पर पहुंचकर चमनप्रीत कौर की माता के बयानों पर पर्चा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि आरोपित को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा और हत्या की वारदात के कारणों का पता किया जाएगा। प्राथमिक जांच के दौरान यह ही सामने आया है कि आरोपित हरपाल सिंह अपसेट रहता था और टेंशन का मरीज था।