लक्की ओबरॉय क़त्ल कांड:- पंजाब पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर

जालंधर में लक्की ओबराय कत्ल केस में पुलिस ने एक आरोपी का एंकाउंटर किया है। बड़ी खबर अमृतसर से है जहाँ अमृतसर पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्तौल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि एसएसपी देहाती अमृतसर सोहेल अमीर ने पुलिस पार्टी सहित आरोपी शमिदर सिंह को काबू किया है जिसने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई।पुलिस के बड़े अधिकारी भी मोके पर पहुंच कर जाँच कर रहे है।